#rio2016 : भारतीय दल का स्वागत राष्ट्रगान कि धुन एवं तिरंगा फहराकर होगा

नई दिल्ली। कई भारतीय खिलाडी पिछले कुछ दिनों से ओलिंपिक खेल गांव में रुके हुए, लेकिन यहां उनका आधिकारिक स्वागत 2 अगस्त को होगा। भारतीय दल के आधे से ज्यादा खिलाडी यहाँ आ चुके है। पुरुष और महिला हॉकी टीमें भी शुक्रवार को यहां पहुंच चुकी है।

 

#rio2016 : भारतीय दल का स्वागत राष्ट्रगान कि धुन एवं तिरंगा फहराकर होगा

भारतीय दल के चीफ ने जताया बुलंद हौसला 

भारतीय दल के चीफ डी मिशन राकेश गुप्ता ने कहा, “खेल गांव की सुविधाओं का उपयोग करके अच्छा लग रहा है। रियो तक की यात्रा काफी लंबी है और यह महत्वपूर्ण है कि हमारे खिलाड़ी पहले ही यहां के माहौल में घुलमिल जाएं। भारतीय दल के लिए आधिकारिक स्वागत समारोह 2 अगस्त की शाम को होगा। सभी टीमों को उनकी खास जगह दी गई है और उन्हें वहां के बारे में बताया गया है।

गुप्ता ने कहा, स्वागत समारोह आधिकारिक कार्यक्रम है, जिसमें भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रगान बजेगा। बता दे कि तीरंदाजी टीम सबसे पहले रियो पहुंची थी। इसके बाद मुक्केबाज और निशानेबाज यहां पहुंचे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मैड्रिड से रियो पहुंची है। वहीं महिला टीम फिलाडेल्फिया से आई है। भारतीय महिला टीम 7 अगस्त को जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं, पुरुष टीम अपने पहले मैच में 6 अगस्त को आयरलैंड से भिड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button