अभी-अभी: अमेरिका की लॉ फर्म में फायरिंग से मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत

दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक लॉ फर्म में शुक्रवार को हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। आपको बता दें कि फायरिंग करने वाला शख्स भी मारा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है। यह बात साफ नहीं हो पाई है कि फायरिंग करने वाले शख्स की मौत पुलिस की गोली से हुई या फिर उसने खुद ही गोली मार ली।इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स एक बिल्डिंग के बाहर से दौड़ता हुआ आ रहा है और ऑफिस के अंदर हुई फायरिंग के बारे में चिल्ला चिल्ला कर बता रहा है। पुलिस ने आस-पास के इलाके को ब्लाक कर दिया है। Apparently there is mass shooting inside the building. Saw 3 people rushing outside screaming “shooting inside”. Police blocked the area. Shooter still inside. Nothing is clear yet. #LongBeach #California #shooting pic.twitter.com/WQ4X878GCn
— Basileus Zeno (@BasileusZeno) December 29, 2017





