अभी-अभी: मेरठ में 25 करोड़ के पुराने नोट के साथ चार लोग गिरफ्तार, छापेमारी जारी

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को शॉप्रिक्स मॉल के सामने चार लोगों को पुराने नोटों के साथ दबोच लिया। वहीं एसएसपी मंजिल सैनी ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी क्राइम को मौके पर भेजा और कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। फिलहाल चारों आरोपियों को कमरे में बंद किया गया है। एसएसपी मंजिल सैनी भी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।
अभी-अभी: मेरठ में 25 करोड़ के पुराने नोट के साथ चार लोग गिरफ्तार, छापेमारी जारीथाना परतापुर क्षेत्र की एक कॉलोनी के पास शुक्रवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रोपर्टी डीलर संजीव मित्तल कंकरखेड़ा में डिफेंस 58 के नाम से प्रोजेक्ट बना रहे हैं। संजीव का दिल्ली रोड पर राजकमल एन्क्लेव में ऑफिस बना हुआ है। उनके ऑफिस में 25 करोड़ के पुराने 500 और 1000 के नोटों से बोरे भरे मिले हैं। यहां तक कि बेड के गद्दों में भी नोट भरे हुए मिले। सीओ समेत कई थानों की पुलिस, एसपी सिटी मानसिंह चौहान और एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर हैं। एसएसपी ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है। एसएसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस संजीव के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है संजीव मित्तल ने घर में ही ऑफिस बना रखा है। संजीव के राजकमल एन्क्लेव में तीन आवास है। यहां से ही काला धंधा चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

Back to top button