अभी-अभी: जलालाबाद में बम ब्लास्ट, 12 की मौत, 14 घायल

अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बम धमाके की खबर है। हमले में 12 लोग मारे गए हैं तो वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 
हमले की जानकारी देते हुए जलालाबाद के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगीनी ने कहा कि ‘पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के अंतिम संस्कार में एकत्रित हुए लोगों को निशाना बनाते हुए हमले को अंजाम दिया गया।’
अभी-अभी: जलालाबाद में बम ब्लास्ट, 12 की मौत, 14 घायलवहीं किसी भी आतंकी संगठन ने अबतक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 29 दिसंबर को एक शिया धार्मिक स्थल पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 41 लोग मारे गए और 84 घायल हो गए थे।
 

 
Back to top button