भारतीय मूल के प्रतिष्ठित भौतिक वैज्ञानिक ईसी जॉर्ज सुदर्शन का निधन

भारतीय मूल के प्रतिष्ठित भौतिक वैज्ञानिक ईसी जॉर्ज सुदर्शन का रविवार को निधन हो गया। वह 86 साल के थे। परिवारजनों का कहना है कि वैज्ञानिक की मृत्यु प्राकृतिक थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी भामथी सुदर्शन के अलावा दो बच्चे हैं। सुदर्शन की अंत्येष्टि गुरुवार को टेक्सास में की जाएगी। 1931 में केरल में जन्मे सुदर्शन पिछले चालीस वर्षों से यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में प्रोफेसर थे।

तालिबान ने अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर पर किया हमला

पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने क्वांटम ऑपटिक्स, क्वांटम जीनो इफेक्ट व क्वांटम कंप्यूटेशन से जुड़े कई सिद्धांत दिए और खोज की। दर्शन और धर्म के क्षेत्र में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण है। ह्यूस्टन स्थित श्री मीनाक्षी मंदिर के वह लंबे समय तक ऑनररी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य रहे थे। उनके योगदानों को देखते हुए भारत सरकार ने 2007 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। सुदर्शन को नौ बार नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामित किया गया था। हालांकि, वह पुरस्कार जीतने में असफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button