महारानी एलिजाबेथ को याद करते हुए जो बाइडन ने कही ये बड़ी बात…

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पत्नी के साथ रविवार को लंदन पहुंचे. यहां उन्होंने शाही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, महारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान बाइडन ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे हमेशा मेरी मां की याद दिलाई है.

पुरानी यादें की ताजा

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बाइडन ने रानी को याद भी किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह वह गर्मजोशी से मिलती थीं वह कमाल का था. वह पूछती थीं ‘क्या तुम ठीक हो? क्या मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकती हूं? तुम्हें क्या चाहिए?’ वह कहती थीं कि ‘यह सुनिश्चित करो कि तुम वही कर रहे हो जो तुम करना चाहते हो.’ ‘उनकी ये बातें हमेशा मुझे मेरी मां की याद दिलाती थीं.

किंग चार्ल्स III को दिया सांत्वना

जो बाइडन ने महारानी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही किंग चार्ल्स III  को सहानुभूति प्रकट की. उन्होंने किंग चार्ल्स से कहा कि यह एक बड़ा नुकसान है और इसने काफी विशाल छेद छोड़ दिया है, जिसे भरना शायद इतना आसान न हो. लेकिन वह हर कदम पर आपके साथ रहने वाली हैं – हर मिनट, हर पल. बाइडन ने कहा आप लोग भाग्यशाली थे कि वह 70 साल तक आपके साथ रहीं

Back to top button