रामचरित मानस के पाठ से पहले जरूर ध्यान रखें ये बातें

कई हिंदू अनुयायियों के घरों में रोजाना रामचरितमानस का पाठ (Ramcharitmanas Path Ke Niyam)  किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना इसके पाठ से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके पाठ से संबंधित कुछ जरूरी नियम।  

इस तरह करें पाठ

रामचरित मानस का पाठ करने से पहले उस स्थान को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए, जहां आप पाठ करने वाले हैं। इसके बाद चौकी पर साफ-सुथरा वस्त्र बिछाएं और उसपर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें। पाठ शुरू करने से पहले हनुमान जी का आह्वान करें और इसके बाद गणेश जी का आह्वान करें। इसके बाद रामचरितमानस का पाठ शुरू करें। जहां तक संभव हो सके वहां तक पाठ करें और इसके बाद विराम देते हुए राम जी की आरती करें। अगले दिन इसी क्रम से वहीं से पाठ दोबारा शुरू कर दें।  

इन बातों का रखें ध्यान

रामचरितमानस के पाठ से पहले व्यक्ति को अपने तन और मन की स्वच्छता विशेष रूप से सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि आपके घर में नियमित रूप से रामचरितमानस का पाठ होता है, तो साधक के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों को भी मांस-मदिरा आदि से दूरी बनानी चाहिए। जिस घर में लड़ाई-झगड़ा होता है या स्त्री का सम्मान नहीं किया जाता, वहां रोजाना रामचरित मानस के पाठ से भी कोई लाभ नहीं मिलता।

मिलते हैं ये लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में नियमित रूप से रामचरितमानस का पाठ किया जाता है, उस घर के सदस्यों पर भगवान राम और माता सीता के साथ-साथ हनुमान जी का भी आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही मृत्यु के बाद साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जिस घर में रोजाना रामचरित मानस का पाठ किया जाता है, उस घर के लोगों की सहायता स्वयं हनुमान जी करते हैं और उनके ऊपर कोई विपदा नहीं आने देते। इस पवित्र ग्रंथ के रोजाना पाठ से नकारात्मकता भी आपसे दूर बनी रहती है।

Back to top button