Reliance LYF स्मार्टफोन का मार्केट शेयर तेजी से गिर रहा है, ये हैं वजहें

एक तरफ Reliance Jio की 4G सर्विस से भारत की 4G स्पीड रैंकिंग में सुधार हुआ है तो दूसरी तरफ कंपनी के अपने 4G हैंडसेट का मार्केट शेयर तेजी से कम हो रहा है. रिलायंस रिटेल के LYF स्मार्टफोन की बिक्री अब धीरे धीरे कम हो रही है.

Reliance LYF स्मार्टफोन का मार्केट शेयर तेजी से गिर रहा है, ये हैं वजहें
इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) के सिनियर ऐनालिस्ट के मुताबिक जब बाजार में गिने चुने 4G VoLTE वाले स्मार्टफोन थे तब शुरुआत में LYF की बिक्री बढ़ी, लेकिन अब लगभग सभी कंपनियों के पोर्टफोलियो में 4G स्मार्टफोन हैं इसलिए इसका मार्केट शेयर भी कम हो रहा है.

ये भी पढ़े: आज आपके पास है Redmi Note 4 खरीदने का बहतरीन मौका

ET की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2017 में खत्म हुई तिमाही में LYF का मार्केट शेयर 3 फीसदी के नीचे चला गया , जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में LYF का मार्केट शेयर 7 फीसदी तक था. इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन और साइबर मीडिया रिसर्च के मुकाबिक पिछले साल इसी तिमाही में lyf की शिपमेंट 1.9 मिलियन रही, लेकिन मौजूदा तिमाही में यह 7 लाख हो गई है.

चीनी कंपनियों का मार्केट शेयर लगातार बढ़ रहा है खासकर ओपो और वीवो का. ऐसे में दूसरी भारतीय कंपनियों के स्मार्टफोन का मार्केट शेयर गिर रहा है.

शुरुआत में जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने LYF स्मार्टफोन पेश किया तब रिलायंस जियो का फ्री ऑफर सिर्फ उसी स्मार्टफोन के साथ बंडल ऑफर के तौर पर दिया जाता था. इस दौरान इसकी बिक्री काफी हुई. लेकिन कंपनी ने अपनी स्ट्रैटिजी बदलकर जियो को दूसरे हैंडसेट के लिए भी शुरू किया.

Reliance LYF स्मार्टफोन का मार्केट शेयर ट्रेंड देखें तो पाएंगे. जैसे जैसे जियो सिम का दायरा बढ़ कर सभी स्मार्टफोन के लिए हुआ वैसे ही LYF की बिक्री भी कम होती गई.

आईडीसी और सीएआर डेटा के मुताबिक एक समय ऐसा भी आया कि जब LYF का भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मार्केट शेयर काफी बढ़ गया और यह पांचवे स्थान पर आ गई. यह जनवरी से सितंबर के बीच हुआ और इस तिमाही में लगभग 2.3 मिलियन स्मार्टफोन बेचे गए.

Back to top button