रेड डालने आए फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों को घरवालों ने जमकर धोया

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक घर पर रेड डालने आए फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों की घरवालों ने ही जमकर धुनाई कर दी. तीनों लोग खुद को इनकम टैक्स का अधिकारी बताकर घर में घुस आए थे और जांच पड़ताल कर रहे थे.
इसी दौरान तीनों की बातचीत को सुनकर जब घरवालों को शक हुआ तो, उन्होंने तीनों लोगों को कमरे में बंद कर दिया और पड़ोसियों को बुलाया लिया. पड़ोसियों ने जब पूछताछ शुरू की तो उनको भी शक हुआ, जिसके बाद उन तीनों फर्जी अधिकारियों को घर में ही बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की गई.
इसे भी पढ़े: छात्रा के साथ ष्कर्म करने के आरोप में, प्रदर्शनकारी जता रहे विरोध
बता दें कि इतनी पिटाई होने के बाद भी तीनों खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी ही बताते रहे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.





