हरियाणा में घने कोहरे की चादर,22 जिलों में आज रेड अलर्ट

पूरे हरियाणा में बुधवार को घने कोहरे की चादर छाई रही। हवा की धीमी गति और नमी की वजह से दोपहर तक धुंध में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हिसार, करनाल, भिवानी, सिरसा में दृश्यता 20 से 50 मीटर की दर्ज की गई। हिसार के कुछ इलाकों में शीतलहर भी चली। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हरियाणा के सभी शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 

राज्य के 22 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। रेड अलर्ट उस स्थिति में घोषित किया जाता है, जब मौसम के बहुत ज्यादा खराब होने की आशंका रहती है। वहीं 29 और 30 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धूप नहीं निकलने की वजह से कई शहरों में कोल्ड डे की स्थिति रही। कई शहरों में दिन व रात के तापमान में मात्र चार से छह डिग्री का अंतर रह गया है। 

रोहतक में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ऐसी स्थिति भिवानी में भी देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों में बर्फबारी हुई। जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में नमी आई और इसके परिणामस्वरूप घना कोहरा पड़ गया।

वहीं, हवा की गति भी काफी कमजोर है। 30 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे हवा की गति और धीमी पड़ जाएगी। इस पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में तो बारिश होगी, मगर पंजाब व हरियाणा में बारिश की बहुत कम संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर एक जनवरी से खत्म हो जाएगा। उसके बाद फिर से घना कोहरा पड़ेगा।

हिसार-झज्जर-रोहतक में कोल्ड डे की स्थिति

राज्य के कुछ जिलों में कोल्ड डे दर्ज की गई। कोल्ड डे की स्थिति उसे कहते है, जब दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे और सामान्य से छह डिग्री हो। हिसार, झज्जर और रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इन जिलों के लोगों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।

कहां कितना तापमान रहा

शहरअधिकतमन्यूनतम
हिसार15.77.8
रोहतक12.98.3
करनाल20.78.5
भिवानी13.46.9
झज्जर12.57.7
महेंद्रगढ़16.46.2
सोनीपत14.09.7
अंबाला21.05.2
Back to top button