एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 21 मार्च से करें आवेदन

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Oriental Insurance Company Limited OICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आगामी 2़1 मार्च, 2024 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवर OICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://orientalinsurance.org.in/ पर जाकर अप्लाई कर पाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2024 है।

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तिथि- 21 मार्च, 2024

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 12 अप्रैल, 2024

वैकेंसी डिटेल्स

जारी हुए शार्ट नोटिस के अनुसार, कुल 100 पदों में एससी के लिए 13 और एसटी कैटेगिरी में 7 खाली पदों को भरा जाएगा। वहीं, अनारक्षित वर्ग में 45 और ईडब्लूएस श्रेणी में 9 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये नियुक्तियां अकाउंट्स, Actuarial और इंजीनियरिंग विभाग में की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन की ठीक ढंग से जांच करनी चाहिए, जिससे आवेदन पत्र भरने के बाद उनका फॉर्म रिजेक्ट न हो।

न करें अंतिम समय का इंतजार

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक और सलाह दी जाती है कि वे अप्लाई करने के लिए अंतिम समय का इंतजार न करें, बल्कि वक्त रहते टाइम पर अप्लाई कर दें, क्योंकि कई अंतिम समय में कैंडिडेट्स की संख्या ज्यादा होने पर तकनीकी समस्या आने लगती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक सूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button