पंजाब में टूटेगा गर्मी का रिकार्ड, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

पंजाब में दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रही है। इसी बीच पंजाब में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी हुआ है। पंजाब में तापमान बढ़ रहा है और लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में तापमान 46 डिग्री से पार हो चुका है। इसी के चलते मौसम विभाग ने पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी को लेकर मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व फाजिल्का में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब के 19 जिलों में ऑरेंड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में नौतपा 25 मई को शुरू होने वाला यानि के 9 दिनों तक चिलचिलाती और भीषण गर्मी, जिसमें सूर्य देव धरती पर आग बरसाते हैं। इसका 2 मई तक रहने वाला है। इन 9 दिनों में सबसे अधिक गर्मी रहेगी। इसके साथ ही पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला व मोहाली का अधिकतर तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है।





