Realme के 6,300mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की सेल शुरू

Realme P4 Lite की सेल आज से शुरू हो गई है। यह बजट स्मार्टफोन 6,300mAh की बड़ी बैटरी, 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले और 13MP कैमरे के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है और यह फ्लिपकार्ट व रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।
चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने 20 फरवरी को अपना एक नया बजट फोन लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने Realme P4 Lite के नाम से पेश किया। वहीं आज से इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। यह फोन देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। डिवाइस तीन कलर और दो स्टोरेज ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
खास बात यह है कि Realme के इस डिवाइस में 6,300mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही इस फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है। हालांकि फोन में पीछे की तरफ एक सिंगल रियर कैमरा मिल रहा है, जो एक स्क्वायर शेप के कैमरा मॉड्यूल में आता है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
Realme P4 Lite की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Realme P4 Lite का स्टार्टिंग प्राइस 9,999 रुपये है जिसमें आपको डिवाइस का बेस 4GB+64GB वेरिएंट मिलता है। जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है।
इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के तहत कंपनी फोन पर 1,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है। डिवाइस फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन बीच गोल्ड, ऑब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू कलर में आता है।
Realme P4 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme के इस डिवाइस में 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट और 563 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस एंड्रॉयड 15-बेस्ड रियलमी UI पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा कोर यूनिसोक T7250 चिपसेट मिल रहा है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है। साथ ही फोन में 4GB RAM और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है।
Realme P4 Lite के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Lite में 13-मेगापिक्सल (f/2.2) का सिंगल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 76.5-डिग्री तक है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,300mAh की बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।





