Realme U1 की कीमतो में दोबारा से हुई कटौती, अब सिर्फ 9,999 रु से शुरू

Realme U1 को नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन की कीमत को कम कर दिया गया है। इस प्राइस कट की घोषणा Realme के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की गई है। नई कीमत के साथ यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और Realme ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके दोनों वेरिएंट्स पर 1,500 रुपये तक का प्राइस कट दिया गया है।
Realme U1 की नई कीमत:
Realme U1 को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इससे पहले भी 1,000 रुपये का प्राइस कट किया गया था और इस बार भी फोन की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है। अब इस फोन के बेस वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 1,500 रुपये कम किया गया है जिसके बाद इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Nokia 8.1 को ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 2,000 रुपये में किया गया है। इसे 26,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Redmi 6A के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप 6,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत को 500 रुपये कम कर दिया गया है। इसकी कीमत पहले 6,999 रुपये थी।
Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है जिसके बाद इसे 9,999 रुपये के बजया 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।





