Realme Summer Surprise Sale: Realme 2, Realme U1 और Realme C1 पर मिल रहे ऑफर्स

 Realme ने 28 से 31 मई के बीच Realme Surprise Sale शुरू की है। कंपनी की सबसे पॉपुलर डिवाइसेज Realme 2, Realme U1 और बजट स्मार्टफोन Realme C1 इस सेल में ऑफर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इस दौरान पहली बार Realme 3 Pro ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऑफर्स का लाभ Flipkart.com, Amazon.in और realme.com से उठाया जा सकता है।

इस सेल के दौरान Realme U1 पर ऑफर मिलेगा। इसमें 12nm Helio P70 AI प्रोसेसर और 25MP सेल्फी प्रो फ्रंट कैमरा के साथ SONY’s IMX576 सेंसर दिया गया है। यह फोन इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारतीय बाजार में 10k के अंदर आने वाले कुछ अच्छे फोन्स में से एक हो जाता है। कंपनी के अनुसार, यह एकमात्र ऐसा फोन है जो इस कीमत में FHD+ Dewdrop डिस्प्ले देता है। इसका 3GB+32GB और 4GB+64GB वैरिएंट Rs 1000 के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिलेगा। इसकी कीमत क्रमश: INR 8999 और INR 10999 है। Realme U1 का 3GB+ 64GB वैरिएंट Rs 500 के फ्लैट डिस्काउंट के साथ INR 9999 में मिलेगा। ऑफर Amazon.in और realme.com दोनों पर उपलब्ध है।

Realme C1, Flipkart.com और realme.com पर सेल के दौरान फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिलेगा।

इसके दोनों वैरिएंट्स- 2GB + 32GB और 3GB + 32GB Rs 500 के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। दोनों फोन्स क्रमश: INR 6999 और INR 7999 में मिलेंगे। Realme 2 सेल के दौरान realme.com पर Rs 500 के डिस्काउंट के साथ मिलेगा। स्मार्टफोन को सेल के दौरान INR 8999 में खरीदा जा सकता है।

Back to top button