पढ़िए आज टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट…

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक बार फिर अक्षरा और अभिमन्यु को पास आते दिखाया जाएगा। दरअसल, अभीर की तबीयत की वजह से गोयनका और बिड़ला दोनों परिवार परेशान रहेंगे। एक तरफ, गोयनका परिवार अभिनव को संभालने में व्यस्त रहेगा। वहीं दूसरी तरफ, इस मुश्किल घड़ी में मंजरी सारे गिले-शिकवे भुलाकर अक्षरा को गले लगाएगी। इतना ही नहीं, अक्षरा और अभिमन्यु भी अपने बच्चे की खातिर एक-दूसरे का सहारा बनते नजर आएंगे। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।

अभिमन्यु को खरीखोटी सुनाएगी अक्षरा
पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि बिड़ला हाउस में छुपन छुपाई खेलते वक्त अभीर बेहोश हो जाता है। आज के एपिसोड की शुरुआत वहीं से होगी। गोयनका परिवार अस्पताल पहुंचेगा। एक तरफ, अभीर को देख अभिनव टूट जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा, अभिमन्यु पर भड़क जाएगी। अक्षरा, अभिमन्यु का कॉलर पकड़कर उसे खरीखोटी सुनाएगी। तभी आनंद, अभीर की रिपोर्ट्स लेकर आएंगे। वह सबको बताएंगे कि अभीर की हालत बहुत क्रिटिकल है और अभीर की जान बचाने के लिए इसी वक्त सर्जरी करनी होगी। ये बात सुनकर सब परेशान हो जाएंगे।

आरोही देगी ये सलाह
अभिमन्यु, अन्य हार्ट स्पेशलिस्ट को कॉल करेगा लेकिन, कोई भी इतनी जल्दी सर्जरी करने के लिए तैयार नहीं होगा। ऐसे में आरोही, अभिमन्यु को सर्जरी करने के लिए मनाएगी। अभिनव भी अपने बेटे अभीर की खातिर अभिमन्यु के सामने हाथ जोड़ेगा। ऐसे में अभिमन्यु सर्जरी करने के लिए मान तो जाएगा लेकिन, अंदर ही अंदर घबराएगा। अक्षरा, अभिमन्यु की परेशान को समझ जाएगी। वह अभिमन्यु के पास जाएगी और उसे सहारा देगी। 

क्या सक्सेसफुल होगा अभीर का ऑपरेशान?
ऑपरेशन थिएटर के बाहर हर कोई अभिनव को संभालने में व्यस्त रहेगा तभी मंजरी जाकर अक्षरा को गले लगाएगी। अभीर की सर्जरी सक्सेसफुल होगी है या नहीं? ये तो आने वाले एपिसोड में ही दिखाया जाएगा लेकिन, प्रोमो में ये जरूर दिखाया गया कि सर्जरी के बाद अभिमन्यु, अक्षरा के पास जाएगा। भावुक अक्षरा, अभिमन्यु को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगेगी। 

Back to top button