पढ़ें दो दोस्तों की मज़ेदार बातें…हंसते-हंसते हो जाएगे लोट-पोट!

1. गोलू: मेरे कान का ऑपरेशन हो गया है, डॉक्टर ने नया कान लगा दिया है।

सोनू: वाह ! हैप्पी न्यू ईयर..!!

2. पापा नाश्ता कर रहे थे और तभी अचानक फोन बजा…

पापा: मेरे ऑफिस से होगा, पूछे तो बोल देना मैं घर पर नहीं हूं।

बेटी (फोन उठकर): पापा घर पर ही हैं!!

पापा: अरे मैंने तो कहा था कि मना कर देना!

बेटी: अरे फोन मेरे लिए था…!!

पापा बेहोश…

3. ताऊ मास्टर से: मेरा छोरा पढ़ाई में कैसा सै?

मास्टर: चौधरी यूं समझ ले… आर्यभट्ट ने जीरो की खोज इसी के लिए की थी…!!

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।

Back to top button