सर्गेई लावरोव ने कहा-यह संघर्ष जितना अधिक समय तक जारी…उतना ही अधिक कठिन होगा..

 रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन शांति वार्ता को खारिज कर रहा है। यह संघर्ष जितना अधिक समय तक जारी रहेगा, इसे हल करना उतना ही कठिन होगा। रूस ने बार-बार कहा है कि वह वार्ता के लिए तैयार है लेकिन यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका का कहना है कि उन्हें मॉस्को से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।

लावरोव ने कहा कि रूस बातचीत के बारे में गंभीर है। “वे (यूक्रेनियन) जितनी देर मना करेंगे, इस संघर्ष को खत्म करना उतना ही कठिन होगा। प्रिटोरिया की यात्रा पर गए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मास्को कोई घोटाले नहीं चाहता।

वही दूसरी तरफ यूक्रेन को संघर्ष जारी रखने के लिए मिल रहें अन्य देशों के सहयोग में भी बढ़ोतरी हो रही हैं। जर्मनी ने कहा वह यूक्रेन का समर्थन जारी रखेगा। यह बात जर्मनी के चांसलर ओलफ शुल्ज ने कही है। लेकिन यूक्रेनी सेना के लिए जर्मन लेपर्ड टू टैंक भेजने के विषय में उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

ब्रिटेन, लातविया, लिथुआनिया और एस्टोनिया ने जर्मनी से यूक्रेन को टैंक भेजने का अनुरोध किया है। इन देशों ने यह अनुरोध शुक्रवार को सहयोगी देशों की बैठक में यूक्रेन को टैंक भेजने पर सहमति न बन पाने के बाद किया था। 

Back to top button