दोबारा चुनाव की संभावनाओं को एंजेला मर्केल ने किया खारिज

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी (एफडीपी) और ग्रीन्स के साथ गठबंधन सरकार पर वार्ता असफल होने के बाद दोबारा चुनाव कराने की संभावनाओं को शनिवार को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द नई सरकार का गठन करना चाहती हैं.एंजेला मर्केल

मर्केल ने पूर्वोत्तर जर्मनी में क्रिस्टिन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के पार्टी सम्मेलन में कहा, ‘लोगों ने वोट दिया है और मैं यकीनन किसी का पक्ष नहीं ले रही हूं. यदि हम नतीजों के बाद भी सरकार बनाने में असफल रहें तो हम लोगों से दोबारा वोट देने को कहेंगे.’ उल्लेखनीय है कि जर्मनी में नई सरकार के गठन के लिए गठबंधन को लेकर चल रही वार्ता टूट जाने से एक बार फिर सियासी संकट गहरा गया है. मर्केल की उदारवादी शरणार्थी नीति गहन विभाजक साबित हुई और चुनावों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद उन्हें असमान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

इसे भी पढ़े: अमेरिका ने हाफिज सईद की रिहाई पर, कहा- अंजाम भुगतने के लिए रहे तैयार’

एक महीने लंबी बातचीत के बाद फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता क्रिश्चियन लिंडनेर ने कहा कि एंजेला के सीडीयू-सीएसयू और पारिस्थितिकी समर्थक ग्रीन्स के कंजर्वेटिव गठबंधन के साथ सरकार बनाने के लिए ‘विश्वास का कोई आधार’ नहीं है. लिंडनेर ने कहा कि खराब तरीके से शासन करने से बेहतर है कि शासन नहीं किया जाए.

Back to top button