IPL 2023 में अब तक RCB ने सबसे ज्यादा छक्के खाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया…

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 16वें सीजन के अब तक 54 मैच खेले जा चुके हैं। 8 टीमों ने 11-11 मुकाबले खेल लिए हैं और दो टीमें 10-10 मैच खेल चुकी हैं। प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर गुजरात टाइटन्स है, जबकि सबसे आखिर में दिल्ली कैपिटल्स है। हालांकि, खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के नहीं खाए हैं। सबसे ज्यादा छक्के इस सीजन खाने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जो 11 में से 5 मैच जीत चुकी है। 

आईपीएल 2023 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के आरसीबी ने खाए हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने 98 छक्के 11 मैचों में खाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है। एमआई के गेंदबाजों पर अब तक 97 छक्के पड़े हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स है, जिसके गेंदबाजों ने अब तक 92 छक्के खाए हैं। यही तीन टीमें ऐसी हैं, जिनके गेंदबाजों पर अब तक 90 या इससे ज्यादा छक्के पड़े हैं। लिस्ट में चौथा नाम केकेआर का है, जिसके गेंदबाज अब तक 88 छक्के खा चुके हैं। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल 2023 की अंकतालिका में लगातार 10वें और 9वें पायदान पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भले ही 6 मैच गंवाए हैं, लेकिन 65 छक्के ही इस टीम के गेंदबाजों ने खाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की भी गेंदबाजी अच्छी रही है। इस टीम ने अब तक सिर्फ 69 छक्के ही इस टूर्नामेंट में खाए हैं। यही दो टीमें ऐसी हैं, जिनके गेंदबाजों ने 70 या इससे कम छक्के आईपीएल 2023 में खाए हैं।  

Back to top button