आरबीआई ने 500 रुपये के नोट से जुड़ी ये अहम जानकारियां की जारी, पढ़े पूरी खबर

आज के समय में किसी भी आम व्यक्ति के लिए असली और नोट में फर्क करना काफी मुश्किल होता है। जालसाजों की ओर से नकली नोटों की छपाई कुछ इस तरह से की जाती है, कि दोनों देखने में बिल्कुल एक समान लगते हैं। पिछले कुछ समय में 500 रुपये के बड़े नोट में जालसाजी के अधिक नाम देखने को मिले हैं।

jagran

लोगों की इसी समस्या को देखते हुए आरबीआई की ओर से 500 रुपये के नोट से जुड़ी अहम जानकारियां जारी की गई हैं, जिसके जरिए आप आसानी से असली और नकली नोट में फर्क कर पाएंगे। आइए जानते हैं, अपनी इस रिपोर्ट में…

जानें कैसे करें 500 के असली नोट की पहचान

केंद्रीय बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 500 रुपये के असली नोट का साइज 63 मिमी*150मिमी है। इसका कलर स्टोन ग्रे है। वहीं, नोट के डिजाइन में जियोमेट्रिक पैटर्न को शामिल किया गया है। नोट पर मध्य में महात्मा गांधी जी की तस्वीर मध्य में और पीछे लाल किले को दर्शाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें नोट के पीछे लाल किले पर दर्शाया गया तिरंगा ही अपने असली रंग में है।

500 के नोट पर देवनागरी और अंग्रेजी में मूल्य को दर्शाया गया है। नोट पर आगे और पीछे दोनों ही तरफ आपको ये देखने को मिलेगा। नोट पर 500 भी बेहद छोटे- छोटे अंकों में पैटर्न के रूप में उल्लेख किए गए हैं।

500 के नोट पर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल है

Back to top button