RBI कर सकता है ब्‍याज दरों में 0.25% की कटौती ,जानें- RBI के ऐलान की बड़ी बातें

आर्थिक वृद्धि दर में नरमी के बीच रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को अपनी मुख्य नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.25 प्रतिशत की कटौती की और साथ ही आगे के लिए नीतिगत रुख को ‘तटस्थ से ‘नरम कर दिया है। इस साल यह लगातार तीसरा मौका है जब केंद्रीय बैंक ने बैंकों के लिए सस्ता धन सुलभ कराने के लिए अपनी नीतिगत दर में कटौती की गयी है। इन तीनों मौकों को मिला कर रपो दर में कुल 0.75 प्रतिशत की कटौती हो चुकी है। आइए जानतें हैं मौद्रिक समीक्षा बैठक की 10 अहम बातें…

 

 

1 आरबीआई ने रेपो रेट 6 फीसदी से घटाकर 5.75 फीसदी कर दिया है। रेपो रेट वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को उनकी तत्काल की जरूरत के लिए एक दिन के लिए धन उधार देता है।

2 रिजर्व बैंक ने एनईएफटी और आरटीजीएस लेन-देन पर लगने वाले शुल्क को हटा दिया है। साथ ही  बैंकों से इसका लाभ ग्राहकों को देने को कहा है।

3 रिवर्स रेपो दर 5.50 प्रतिशत जबकि उधार की सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) पर ब्याज दर और बैंक दर 6.0 प्रतिशत की गयी।

4 रिजर्व बैंक ने 2019-20 के लिये जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को पहले के 7.2 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत किया। वृद्धि दर के अनुमान में कमी का कारण कमजोर वैश्विक परिदृश्य तथा निजी खपत में कमी है।

RBI ने तीसरी बार 0.25% घटाया रेपो रेट, होम और कार लोन का बोझ होगा कम
रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक में नीतिगत दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है। अब रेपो रेट (Repo Rate) 6 फीसदी से घटकर 5.75 फीसदी हो गई है। इससे आपके होम लोन, कार लोन का बोझ कम होगा।
5 रिजर्व बैंक ने अपने नीतिगत रुख को ‘तटस्थ से ‘नरम किया।    

6 रिजर्व बैंक ने 2019-20 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान मुद्रास्फीति 3-3.10 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया। पिछली समीक्षा में यह अनुमान 2.90-3.0 प्रतिशत का था।

7 2019-20 की पहली छमाही के लिये मुद्रास्फीति के अनुमान को मामूली रूप से बढ़ाकर 3 से 3.1 प्रतिशत किया है। यह सरकार द्वारा निर्धारित 2 से 6 प्रतिशत के दायरे में है।

8 मौद्रिक नीति घोषणा में कहा गया है कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) इस बात पर गौर करती है कि आर्थिक वृद्धि दर उल्लेखनीय रूप से कमजोर पड़ी है। निवेश गतिविधियों में तीव्र गिरावट के साथ निजी खपत वृद्धि में नरमी चिंता की बात है।

9 मौद्रिक नीति समिति की बैठक का ब्योरा 20 जून 2019 को जारी किया जाएगा। 

10 आरबीआई मौद्रिक समिति की अगली बैठक 5 से 7 अगस्त 2019 को होगी।

Back to top button