पंजाब में रात 11:30 बजे रावी नदी से पकड़ी 2 पाकिस्तानी नाव

अजनाला.पंजाब में रावी नदी से बीएसएफ ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी नावों को पकड़ा है। अजनाला जिले के पास डेरा बाबा नानक थाने के अंतर्गत बीओपी चौकी नंगली 164 बटालियन में ये नाव मिली है। बताया जा रहा है कि यह नावें मंगलवार रात 11ः30 बजे रावी में तेज बहाव के कारण यहां पहुंच गई हैं। हालांकि, अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: एक बार फिर गरजा रोहित का बल्ला, ठोका तीसरा दोहरा शतक, श्रीलंका को 393 का टारगेट
बीएसएफ ने बोट को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। वहीं, पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाकों में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।





