रणवीर की लाइफ में आया बड़ा भूचाल, दीपिका से शादी की तारीख तय होते ही लगा 5 करोड़ का झटका…

IPL ओपनिंग सेरेमनी में महज 5 दिन ही बचे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी इस दिन को खास बनाने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तैयारियों में जोर शोर जुटे हैं। इस मौके पर रणवीर सिंह भी डांस परफॉर्मेंस देने वाले थे लेकिन कंधे में चोट की वजह से उनका परफॉर्म करना मुश्किल है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी जगह ऋतिक रोशन इस सेरेमनी में डांस का तड़का लगाएंगे।
इस फंक्शन में जैकलीन फर्नांडीस, वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा परफॉर्म करने वाले हैं। खबरों की मानें तो अब रणवीर सिंह की जगह ऋतिक रोशन परफॉर्म कर सकते हैं। हालांकि अभी तक ऋतिक के नाम पर मुहर नहीं लगी है।
सूत्रों की मानें तो IPL में परफॉर्म करने के लिए रणवीर को 5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रणवीर सिंह के कंधे में चोट फुटबॉल खेलने के दौरान लगी थी। इस बात की पुष्टि उनके प्रवक्ता ने की थी। उन्होंने बताया था कि डॉक्टरों ने रणवीर को करीबन एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है।
‘पद्मावत’ रिलीज के बाद से रणवीर बिना ब्रेक लिए ‘गली ब्वॉय’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। यह फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर की झोली में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ है जिसमें उनके साथ साला अली खान नजर आएंगी।