राहुल के महाराष्ट्र दौरे में नहीं बुलाया गया राणे को, BJP में शामिल होने की है चर्चा
मुंबई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मराठवाड़ा दौरे में शामिल नहीं होने को लेकर पार्टी के नेताओं को निशाने पर लिया है। राणे ने शुक्रवार को सिंधुदुर्ग में कहा कि राहुल के मराठवाड़ा दौरे में शामिल होने के लिए मुझे नहीं बुलाया गया था। इसलिए मैं राहुल के कार्यक्रम में नहीं गया। उन्होंने कहा कि यदि मराठवाड़ा के नेताओं ने मुझे बुलाया होता और मैं नहीं गया होता तो मुझ पर सवाल उठाया जा सकता था।

दलवाई पर भी बोला हमला
इससे पहले राणे ने कांग्रेस के नेता हुसैन दलवाई पर हमला बोला। कहा कि दलवाई का सिंधुदुर्ग से क्या संबंध है। दलवाई सिंधुदुर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक कैसे बुला सकते हैं। दरअसल सिंधुदुर्ग में ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर राणे और दलवाई ने अलग-अलग बैठक बुलाई थी। हालांकि बाद में दलवाई ने कहा कि मेरा राणे से कोई विवाद नहीं है।
इसे भी देखें:- ये है दुनिया में सबसे लंबी टांगों वाली मॉडल, देखने वालो के होश उड़े!
जो रास्ता भटक गए हैं उनके बारे में क्या कहेें
प्रदेश में बीते कई दिनों से कांग्रेस नेता नारायण राणे के भाजपा में शामिल होने की चर्चा गर्म है। लेकिन भाजपा के नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। राणे के भाजपा में आने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि जो रास्ता भटक गए हैं। उनके बारे में क्या कहें।





