रामनवमी: दिव्य स्नान के बाद रामलला को पहनाए गए नए वस्त्र

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद पहली बार करीब 500 वर्षों के बाद रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर पूरे नगर में हर्षोल्लास का माहौल है। आज के इस विशेष िदन के लिए सुबह से नगर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बुधवार को सुबह सबसे पहले रामलला को िदव्य स्नान कराया गया है। रामलला को पंचामृत स्नान के बाद इत्र लेपन किया गया।

रामलला के दरबार का एक दृश्य…। आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर से लाखों लोग आए हुए हैं।

रामलला को दुग्ध व पंचद्रव्यों से स्नान कराया गया।

प्रतीकात्मक रूप में भी रामलला की सूक्ष्म प्रतिमा का दिव्य स्नान कराया गया।