अभी अभी : एकता कपूर को लेकर राम कपूर ने दिया बड़ा बयान

टीवी की क़्वीन कही जानी वाली एकता कपूर और राम कपूर अच्छे दोस्त ये सभी जानते है लेकिन हाल ही में राम कपूर ने एकता कपूर को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. बता दे कि इन दिनों राम कपूर अपने नए शो ‘ज़िंदगी के क्रॉसवर्ड’ को लेकर छाए हुए है. अब हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में राम कपूर ने कहा कि एकता कपूर को पता है कि मैं नाग नागिन के शो और माइथोलॉजिकल शो नहीं करूंगा, इसी दौरान उन्होंने यह राज खोला कि शुरुआती दौर में उन्हें एकता कपूर ने महाभारत शो आॅफर किया था.
लेकिन बातचीत इनिशियल स्टेज में ही थी और उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया था इसके बाद से कभी भी एकता कपूर ने राम कपूर को ऐसा कोई भी रोल आॅफर नहीं किया है. गौरतलब है कि राम कपूर और एकता कपूर ने एक साथ कई शोज में काम किया है. वहीं राम कपूर को पहचान एकता के शो ‘कसम से’ ही मिली. इस शो के माध्यम से राम कपूर को काफी सफलता हासिल हुई और वह घर-घर में पहचाने जाने लगे.
इसके बाद वह एकता कपूर के ही शो ‘बड़े अच्छे लगते है’ में नजर जिसमें उनके साथ मशहूर अभिनेत्री साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में थी. दर्शक इन दोनों को एक साथ खूब पसंद करते है. इस शो के माध्यम से राम कपूर को एक अलग मुकाम हासिल हुआ. अब जल्द ही राम कपूर आपको टीवी शो ‘ज़िंदगी के क्रॉसवर्ड’ में दिखाई देने वाले है.