रजनीकांत ने करुणानिधि से मुलाकात के बाद जताई खुशी

चेन्नई| राजनीति में उतरने की घोषणा करने के कुछ दिन बाद शीर्ष अभिनेता रजनीकांत आज रात यहां द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि से उनके निवास पर भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया. उस दौरान द्रमुक कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन भी मौजूद थे. द्रमुक सूत्रों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया.रजनीकांत ने करुणानिधि से मुलाकात के बाद जताई खुशी

सफेद कमीज और काली पैंट में आए अभिनेता ने द्रमुक अध्यक्ष को नये साल की बधाई दी और उन्हें एवं उनके सहयोगियों को राजनीति में उतरने के अपने कदम के बारे में बताया. रजनीकांत ने वयोवृद्ध नेता से उनकी तबीयत के बारे में पूछा और कहा कि वह देश के बहुत सीनियर नेता हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. रजनीकांत ने कहा कि वह करुणानिधि से मिलकर बहुत खुश हैं.

https://twitter.com/ANI/status/948572149580677121

करुणानिधि पहले ऐसे नेता हैं जिनसे रजनीकांत इकत्तीस दिसंबर को राजनीति में उतरने की घोषणा करने के बाद मिले हैं. यह मुलाकात काफी अहम है क्योंकि द्रमुक तमिलनाडु विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल है. राजनीति में उतरने का रजनीकांत का फैसला ऐसे वक्त में आया है जब तमिलनाडु पिछले साल जयललिता के निधन तथा वयोवृद्ध नेता करुणानिधि के करीब करीब राजनीति से दूर चले जाने के बाद राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है.

Back to top button