लखनऊ: नरेश उत्तम बने प्रदेश अध्यक्ष, तो अखि‍लेश ने कही ये बात…

लखनऊ. सपा के राज्यस्तरीय सम्मेलन में नरेश उत्तम को निर्विरोध सपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। बतौर निर्वाचक अधिकारी रामगोपाल यादव ने यह घोषणा की। अखिलेश यादव ने 5 बार इस मंच से मुलायम सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा, “हमें नेताजी का आशीर्वाद मिला हुआ है। हम किसी के रोके नहीं रुकेंगे।” यहां पर 15 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि पहुंचे थे। एक बार फिर ने मुलायम और शिवपाल ने इस बड़े कार्यक्रम से दूरी बनाई।
लखनऊ: नरेश उत्तम बने प्रदेश अध्यक्ष, तो अखि‍लेश ने कही ये बात...

यूपी के आंकड़े बेहतर करना जरुरी: अखिलेश

– अखिलेश यादव ने कहा, “यूपी की राजनीति में बड़ी हैसियत है। देश की सबसे ज्यादा आबादी यहां रहती है। देश के आंकड़े अगर बेहतर करना है तो इसकी शुरुआत यूपी से करनी होगी। बिना यूपी के आंकड़े बेहतर किए देश के आंकड़े बेहतर नहीं हो सकता।”
-“यूपी की जनता राजनैतिक बदलाव लेकर आती है। अभी, दूसरी सरकार को 6 महीने पूरे हुए हैं। जिनकी सरकार बनी है, उनके लिए जनता सोच रही है, किन लोगों को बना दिया है। यूपी की जनता समझ चुकी है, इस सरकार से कुछ नहीं होने वाला।”
-“अभी तो हमारी सरकार ने दिल्ली का आंकलन किया नहीं है। हमारी सरकार ने 23 महीने के कम वक्त में एक्सप्रेस-वे बना दिया । हमारी इच्छा थी, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरुआत की जाए। अगर हम आते तो इसेकी शुरुआत करा देते। बीजेपी की सरकार बनने के बाद अभी ये कन्फर्म नहीं हो पाया, कौन बना पाएगा। कभी कहते हैं एनएचएआई, कभी कहते है नीति आयोग इसको बनाएगा ।”
-“सबसे ज्याादा बच्चों की जाने गोरखपुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में गई है। आप उसी क्षेत्र से आते हैं।” कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए उन्होंने कहा, “अभी फूलपुर और गोरखपुर का चुनाव होना है। तैयारी करो, उसमें हम दिखा देंगे, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता क्या है।”
– “याद करो, 8 नवंबर की वो रात, जब पीएम ने बोलते हुए कहा, हम नोटबंदी करने जा रहे है। इससे आतंकवाद खत्म हो जाएगा। करप्शन खत्म हो जाएगा, कालाधन वापस आ जाएगा। ऐसा कुछ नहीं हुआ। नोटंबदी के बाद से सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं। कोई नया भारत नहीं बनने वाला, बीजेपी के पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है। ये सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

मैं हमेशा सपा की कर्जदार रहूंगा: नरेश उत्तम

-नवनिर्वाचित सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा ,”मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाने का विश्वास अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिखाया है ,उसके लिए मैं हमेशा सपा का कर्जदार रहूंगा।”
– “हम सभी लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में सपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में हम अपनी मेहनत से दिखा देंगे। समाजवादी जनता के हितों की बात करने वालों में हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार ने समाज मे जहर घोलने का काम किया है। इनका मकसद समाज को बांटकर राज करने का है।”
-जनता से झूठे वादे करके आने वाली सरकार बच्चो की मौत पर जश्न मानती है।अगस्त में ऑक्सीजन की कमी से 400 बच्चों की मौत के बाद भी इस सरकार ने उचित व्यवस्था करने के बजाए पीड़ित परिवारों को बोलने से रोक दिया।

कुछ गैरों ने, कुछ अपनों ने अन्याय किया: आजम खान

-आजम खान ने कहा,” आप सभी को यहां से कुछ लेकर जाना है। आज मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के साथ रहते मुझे काफी वक्त हो गया। मेरी आधी सदी पूरी हो गई है। समाजवादियों के साथ कुछ गैरों ने अन्याय किया, कुछ अपनों ने धोखा दिया। कई सरकारों को आते-जाते देखा है। हमें ऐसे आस्तीनों के सांपों को दूर रखना होगा।”
-“ये हिन्दू, मुस्लिम, सिख,ईसाई को बांटकर अलग करने की तैयारी में हैं। कहीं ऐसा न हो, कल हिंदुस्तान में हमारी हालत रोहिंग्या मुस्लिमों जैसी हो जाए। याद रखना, तुम्हारे लिए कहीं आने वाला रोहिंग्या मुसलमानों जैसा न हो जाए।”

गद्दारों को पार्टी से बाहर निकालो:नरेश अग्रवाल

-राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा,”मैं अखिलेश यादव से निवेदन करना चाहूंगा, गद्दारों को अब पार्टी से बाहर निकालना चाहिए। बीजेपी के बाबाओं से कहूंगा कि साल बहुत खराब चल रहा है, बचकर रहना होगा। जब मोदी-मोदी ज्यादा हुआ, तब योगी आए। अब योगी-योगी हो रहा है, जाने क्या होगा। फिलहाल राम नाम वाले बाबाओं का समय ठीक नहीं है।”

इसे भी देखें:- जम्मू-कश्मीरः ऊरी में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

बीजेपी के काम समझ नहीं आते: रामू वालिया

-पूर्व कैबिनेट मंत्री रामू वालिया ने कहा,”ये भाजपा की सरकार के काम समझ नहीं आते हैं।बोलते हैं, सच सामने लाएंगे, लेकिन आजतक हनीप्रीत को तो ढूंढ नहीं पाए, आगे क्या करेंगे।

मुलायम और शिवपाल सम्मलेन से दूर

– गुरुवार को शिवपाल यादव ने सम्मेलन का निमंत्रण मिलने से इन्कार किया था। वहीं गुरूवार को लोहिया ट्रस्ट की बैठक के बाद मुलायम ने एलान किया है कि वह 25 सितम्बर को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
-माना जा रहा है सपा में अपना अधिकार जाने के बाद मुलायम 25 सितम्बर को कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
Back to top button