राजस्थान: बीकानेर में एसपी ऑफिस के सामने युवक ने काटी हाथ की नस

पारिवारिक कलह से तंग आकर कल देर रात एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कल देर रात जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगला नगर निवासी गणेशाराम पुत्र जेठाराम जाट ने देर रात एसपी ऑफिस के सामने पहुंचकर अपने हाथ की नसें काट लीं। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस को युवक की जेब से एक कागज मिला है, जिसमें उसने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए ये कदम उठाने का फैसला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button