राजस्थान आरएएस, आरटीएस मुख्य परीक्षा डेट में बदलाव

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा की तैयारियों में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आरपीएससी आरएएस, आरटीएस मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। यह जानकारी आरपीएससी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी नोटिफकेशन वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Exam 2024: इन डेट्स में आयोजित होगी मुख्य परीक्षा
आरपीएससी आरएएस 2023 मुख्य परीक्षा का आयोजन पहले 27 एवं 28 जनवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना था लेकिन इसे अब किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया है। एग्जाम स्थगित करने के साथ ही RPSC की ओर से नयी एग्जाम डेट्स की घोषणा भी कर दी गयी है। अब इस एग्जाम का आयोजन 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

RPSC RAS RTS Recruitment: 905 रिक्त पदों के लिए हो रही है भर्ती
मुख्य परीक्षा आयोजित होने के बाद जो उम्मीदवार इसमें निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको पर्सनैलिटी एवं वाइवा वोस एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 905 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राजस्थान स्टेट सर्विस एग्जाम के माध्यम से कुल 424 पदों और राजस्थान सबऑर्डिनेट सर्विस के माध्यम से 481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Back to top button