राजस्थान: पोकरण में बम जैसी चीज मिलने से दहशत में लोग, पढ़े पूरी खबर

पोकरण में रविवार को जैसलमेर रोड पर बम जैसी चीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस बीच मौके पर लगी लोगों की भीड़ में से एक व्यक्ति ने मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेना को भी सूचित किया है।

राजस्थान की परमाणु नगरी पोकरण में रविवार रात आठ बजे शहर के जैसलमेर रोड़ पर सड़क किनारे पड़ी एक बम नुमा चीज दिखी। इसके कारण इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, पोकरण शहर के जैसलमेर रोड पर साहिल होंडा एजेंसी के सामने रविवार की शाम को बम नुमा वस्तु मिली।

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम को जैसलमेर रोड पर साहिल होंडा एजेंसी के सामने बम जैसी चीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिर बम नुमा वस्तु को सुरक्षित करते हुए लोगों को वहां से हटाया और सेना के अधिकारियों को सूचित किया।

इसके साथ ही बम नुमा वस्तु को सुरक्षित करने के लिए दो पुलिस कांस्टेबलों को मौके पर तैनात किया गया। पोकरण शहर के पास आर्मी रेंज होने के कारण पहले भी बम के कवर और ऐसी वस्तुएं मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अभी उस वस्तु के संबंध में सेना के अधिकारियों से जानकारी ले रही है। पोकरण थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि कोई वस्तु मिली है। उसके बारे में सेना के अधिकारियों से बात करके जानकारी ली जा रही है।

Back to top button