राजस्थान कृषि अधिकारी एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कृषि अधिकारी (Agriculture Officer) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार कृषि अधिकारी पदों पर आवेदन के लिए पात्रता रखते हैं वे आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2024 तय की गयी है।

पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कृषि या बागवानी में एमएससी डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी को देवनागरी भाषा का लिखने- पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी- नॉन क्रीमी लेयर, अति पिछड़ा वर्ग- नॉन क्रीमी लेयर और दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

कैसे होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। लिखित परीक्षा के लिए शेड्यूल की घोषणा आरपीएससी की ओर से पृथक से की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकरी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Back to top button