हरियाणा में आज भी बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश

हरियाणा में मानसून अभी भी एक्टिव है। यही वजह है कि आज भी सूबे के 13 जिलों में मौसम में बदलाव होने के आसार बने हुए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले शामिल हैं। इन जिलों में बादल छाएंगे, हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 24 घंटे में सितंबर में 5 जिलों में रिकार्ड बारिश दर्ज की गई। पंचकूला और कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश हुई। 

24 घंटे में 3.2 डिग्री गिरा पारा

हरियाणा में बदले मौसम से दिन के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट अंबाला में आई, यहां का अधिकतम तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में में पारा 5.9 डिग्री तक गिरा है। इसके अलावा सूबे के अन्य जिलों में भी लगभग यही हाल रहा। सबसे कम गिरावट भिवानी जिले में आई है, यहां 0.3 डिग्री ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

हरियाणा में अभी मानसून की 2 दिन वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।

Back to top button