दक्षिणी फिलीपींस में बारिश-बाढ़ से मची तबाही

दक्षिणी फिलीपीन में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रांत में भूस्खलन जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। बाढ़ और भूस्खलन में दो बसें जमींदोज हो गईं हैं। वहीं, इस आपदा में 11 लोग घायल हो गए हैं। आपदा अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
खनन संचालक एपेक्स माइनिंग ने एक बयान में कहा कि भूस्खलन मंगलवार रात दावाओ डी ओरो प्रांत के मैको शहर में एक सोने के खनन स्थल के बाहर हुआ, जहां बसें कर्मचारियों को ले जा रही थीं।





