रेलवे ने दिया नये साल का बड़ा तौफा, अब यात्री बस की तरह चलती ट्रेन में भी बनवा सकेंगे टिकट

रेल यात्रा हम सभी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है आज के समय में अगर सबसे ज्यादा लोग अगर यात्रा करते हैं तो वो है रेल के जरिये क्योंकि ये किफायती भी है और सरल भी |आपको बता दे की हमारी इसी यात्रा को और भी सरल बनाने के लिए इस नए साल के अवसर पर रेलवे ने एक नयी योजना का शुभारम्भ किया है जो की 15 जनवरी से लागु किया जायेगा |

रेलवे ने दिया नये साल का बड़ा तौफा, अब यात्री बस की तरह चलती ट्रेन में भी बनवा सकेंगे टिकटअब आप भी यही सोच रहे होंगे की आखिर रेलवे ने कौन सी नयी योजना की शुरुआत की है तो आपको बताते है की जैसे हम जब भी कभी बस से यात्रा करते है तो बस में पहले बैठ जाते हैं उसके बाद बस कंडक्टर हमारे पास आकर टिकट बनता है ठीक यही सुविधा अब हमे ट्रेन में यात्रा के दौरान भी मिलने जा रही है अब आपको एक दो घंटा पहले से आकर रेलवे के टिकट घर में लाइन नहीं लगनी पड़ेगी आप पहले आराम से ट्रेन में बैठ जायेंगे उसके बाद टीटी खुद आकर आपका टिकट काटेंगे  और साथ ही आप अपना किराये का पेमेंट ऑनलाइन भी कर सकते है |आइये जानते इस इस नयी सुविधा की पूरी जानकारी |

भारतीय रेल अपनी इस  नई योजना को  15 जनवरी से लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत टीटीई को टैबलेट और पीओएस मशीन दी जाएगी। पहले इस योजना के तहत बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके साथ ही इस योजना के तहत रिजर्वेशन के टिकट भी बनाए जाएंगे|

कई  बार ऐसा होता है की पस्सेंजेर्स जल्‍दी जल्दी में टिकट नहीं ले पाते और  उनकी  यही शिकायत  रहती है है कि जब ट्रेन आने वाली होती है उस समय टिकट विंडो पर काफी लंबी लाइन लगी होती है।लेकिन अब ऐसे यात्रियों को  परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं होगी ऐसे यात्री  अब ट्रेन में ही टीटीई से टिकट ले सकेंगे। इसके लिए अब छुट्टे का झंझट भी नहीं होगा क्योंकि वे कार्ड से आराम से पेमेंट कर सकेंगे पीओएस  मशीन के द्वारा जो टीटी  के पास मौजूद रहेगा |

रेलवे बोर्ड की बैठक में प्रस्‍ताव पर मुहर लग चुकी है  और रेलवे की इस योजना के प्रस्‍ताव को रेलवे बोर्ड की एक बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। रेलवे ने इस योजना को  लागु करने के लिए 15 जनवरी का समय तय किया है। इस नई सुविधा से जहां यात्रियों की परेशानी कम होगी वहीं कैश में गड़बड़ी से भी बहुत राहत मिलेगी।

Back to top button