MP: वेबसाइट पर जानकारी नहीं, रेलवे ने तीन दिन में यात्रियों से कमाए 9 लाख रुपए
भोपाल . www.indianrail.gov.in रेलवे की अधिकृत वेबसाइट है। इस पर पीएनआर, रिजर्वेशन समेत ट्रेनों के आवागमन संबंधित जानकारी के लिए लागइन करने पर एरर बताया जा रहा है। जब यात्री एक से अधिक बार प्रयास करता है तो ‘ड्यू टू ओवरलोड योअर रिक्वेस्ट कुड नॉट बी प्रोसेस्ड, प्लीज ट्राय एसएमएस’ लिखा आता है। यात्री जैसे ही रेलवे के अधिकृत नंबर 139 पर मैसेज भेजता है, तो चंद सेकंड में जानकारी मिल जाती है।

– लेकिन इसके लिए यात्री को प्रति एसएमएस तीन रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। दिवाली के बाद तीन दिन यानी शुक्रवार, शनिवार आैर रविवार को भोपाल रीजन से रेलवे ने तीन लाख यात्रियों से 9 लाख रुपए की कमाई की।
– पम. रेलवे के तीनों मंडलों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशन क्षेत्रों से 7 लाख 88 हजार यात्रियों ने मैसेज कर जानकारियां मंगाईं। इनसे करीब 23 लाख रुपए रेलवे को मिले। देशभर के 5 करोड़ 71 लाख लोगों ने मैसेज भेजकर जानकारियां मंगाईं।
तर्क- अपग्रेड कर रहे वेबसाइट
– रेलवे की वेबसाइट पर नया टाइम-टेबल लोड करने अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। इसलिए थोड़ी समस्या आ रही है।





