60 साल बाद इस शहर के लिए शुरू हुई रेल, मशहूर संगीत महोत्व

आज दुनिया के हर देश के कोने कोने को रेल या सड़क यातायात से जोड़ा जा रहा है. वहीं ब्रिटेन के छोटा से शहर 60 साल बाद पास के शहर से रेल सेवा को शुरू किया गया है. यह शहर अपने संगीत महोत्सव के लिए खासा मशहूर है, रोचक बात यह है कि यहां 60 साल पहले ट्रेन चलती थी लेकिन उसके सफर को हाल ही में बहाल किया गया है. वेल्स के एब वेल को कई लोग देखने की सिफारिश भी करते हैं.
1962 से कई बार अपील के वाबजूद एब वेल को पास के न्यूपोर्ट शहर से इस रेल लिंक के जरिये नहीं जोड़ा गया. लेकिन सब वेल्श सरकरा से जब लोक ब्लैनो ग्वैंट काउंसिल के 7 करोड़ पाउंड के लोन लेने के बाद बदल गया और पहली फरवरी से ही यह रोज इस शहर और न्यूपोर्ट के बीच रेल सेवा शुरू हो गई.
इस सफर से लोगों कें लिए एब वेल तक पहुंचना आसान हो जाएगा, जिसका स्टीलहाउस म्यूजिक फेस्टिवल आसपास बहुत मशहूर है. यह वेल्स के सबसे बड़े संगीत उत्सवों में से एक माना जाता है, जबकि कई लोग तो इसे वेल्स का बेहतरीन म्यूजिक फेस्टिवल बताते हैं.
इसकी लोकेशन भी एब वेल में खास है यह पहाड़ी की चोटी पर है और कई लोग स्टीलहाउस की इस लोकेशन को बहुत पसंद करते हैं. यह उत्सव 26 से 28 जुलाई के बीच में होगा. पर ऐसा नहीं है कि यह महोत्सव केवल संगीत प्रेमियों के लिए ही होता है. यहां बहुत सारे प्राकृतिक नजारे हैं जो लोगों को खासा लुभाते हैं, जिसमें फेस्टिवल पार्क तक शामिल है.
इसके फेस्टिवल पार्क की जमीन करीब 70 एकड़ का इलाका घेरती है जो कि 1992 के गार्डन फेस्टिवल वेल्स के हिस्सों से बना है. इसके कई पुराने हिस्से आज भी कायम है और यहां एक जंगल और दो झीलें भी हैं जो स्थानीय लोगों में भी खासी लोकप्रिय हैं. इस पार्क में लोग उल्लू के अभ्यारण्य में भी घूमने आते हैं जो कि 1998 में बनाया गया था. इसका मकसद छोड़े गए लावारिस जंगली उल्लुओं, समुद्री चील और बाज की देखभाल की जाती है.
यह इस शहर में सांस्कृतिक विरासत की इमारतें भी हैं जिनमें बेजवेल्टी हाउस और पार्क को गिना जाता है. इस इमारत में मर्डर मिस्ट्री डिनर, दोपहर की चाय, बच्चों के लिए कई आकर्षण है. इसके अलावा यहां पिग पिट नेशनल कोल म्यूजियम भी है जिससे पर्यटकों को यहां के खनन के इतिहास की जानकारी देने के साथ खानों में सफर भी कराया जाता है. दो लोगों के लिए एक रात की बुकिंग का यहां खर्चा करीब 5700 रुपये आता है.





