अभी अभी: राहुल ने थामा बीजेपी का हाथ, बोले- देश को आगे ले जाने के लिए दूंगा पीएम मोदी का साथ

जाने-माने एक्टर राहुल रॉय शनिवार (18 नवंबर) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए, उन्होंने बीजेपी के दिल्ली दफ्तर में पार्टी का दामन थामा।

उनके साथ बीजेपी के सीनियर नेता विजय गोयल मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने के बाद रॉय ने कहा कि यह मेरे लिए काफी खास दिन है। जिस तरह से मोदीजी और अमित शाह जी देश को आगे लेकर जा रहे हैं और जिस तरह से दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदल रहा है वह सच नें अनूठा है।

इसे भी पढ़े: पद्मावती की रीलीज पर राजपूतों और भंसाली के बीच मेवाड़ के महाराजा ने रखी ये बड़ी शर्त

एक्टर राहुल रॉय

राहुल रॉय 90 के दौर के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म और टीवी जगत में बहुत काम किया है। 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ उनकी पहली फिल्म थी।
Back to top button