राहुल ने मोदी पर ली चुटकी, बोले-रिमोट कंट्रोल से चलती है गुजरात सरकार

अहमदाबाद। इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। देश की बागडोर संभालने के बाद पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा इस चुनाव में उतरेगी। खुद पीएम भी लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात पहुंचे हुए हैं और उनके निशाने पर सीधे मोदी और केंद्र सरकार है।rahul gandhiगुजरात दौरे के दूसरे दिन भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल गुजरात की सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलती है। गुजरात सरकार गुजरात से ही चलनी चाहिए दिल्‍ली से नहीं। इतना ही नहीं राहुल ने कहा कि हमें गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनानी चाहिए। वहीं पाटीदार आंदोलन के जरिए भी राहुल गांधी ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया।

रोहिंग्या मुसलमानों ने हिंदुओं को पढाई नमाज, महिलाओं को पहनाया बुर्का, मिटाया माथे का सिंदूर

किसान, मजदूर, युवाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि केंद्र 15 बड़े उद्योगपतियों का एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ कर सकती है, मगर किसानों का कर्ज माफ करने को तैयार नहीं। गरीबों की जमीन छीनकर अमीरों को बांट दो यही गुजरात मॉडल है।

Back to top button