राहुल गांधी ने कहा- RSS में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस महिला संवाद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबसे बड़ी परिवर्तन अब महिलाओं के लिए होंगी। 
बीजेपी और आरएसस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप कभी गांधी जी की कोई फोटो को देखिए, उसमें आपको उनके पास 3-4 महिलाएं जरूर दिखाई देंगी। लेकिन आरएसएस ऐसा संगठन है, जिसमें महिला घुस भी नहीं सकती, क्योंकि वो उनकी विचारधारा है।

महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में इसे लागू कराने के लिए आंदोलन करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिला आरिक्षण जरूर होगा, जिस तरीके से जीएसटी में बदलाव के लिए हमने आंदोलन की, वैसे ही महिला आरक्षण के लिए भी करेंगे।

पार्टी में परिवर्तन को लेकर राहुल ने कहा कि आनेवाले समय में रोडमैप तैयार होगा और उसमें हर लेवल पर महिलाएं नेतृत्व करती दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे पास अभी एक भी महिला अध्यक्ष नहीं है, इसलिए हमें इसकी क्षतिपूर्ति करना होगा। हम राज्यों में महिला मुख्यमंत्री होने पर भी काम करेंगे।

गुजरात चुनाव की चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप गुजरात रिजल्ट के बाद आश्चर्यचकित हो जाएंगे। क्योंकि गुजरात कांग्रेस ने मिलकर और पार्टी के विपरीत समय में जनता के बीच सही मैसेज पहुंचाया। तीन-चार महीने में राज्य नेतृत्व ने जो किया है, वो काबिले तारीफ है।

राहुल ने कहा कि अब आनेवाले राज्यों के चुनावों में पार्टी के पास चाहे एक सीट हो या दस सीट इसी तरह से चुनाव लड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button