लड़की को सैंडल पहनाने में मदद करते नजर आए राहुल गांधी, देखे वीडियो

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को केरल के हरिपाद से फिर से शुरू हुई, जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। यात्रा अपने 11वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, जो सुबह साढ़े छह बजे के बाद शुरू हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर राहुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की को सैंडल पहनाने में मदद करते नजर आ रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो अलाप्पुझा जिले के अंबालापुझा शहर का है। इसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति छोटी सी बच्ची का हाथ पकड़कर उनसे थोड़ा सा आगे चल रहा है। राहुल उसे आवाज देकर रोकते हैं और बच्ची का सैंडल खुले होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद वह खुद ही बच्ची को सैंडल ठीक से पहनाने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल की इस मदद की काफी तारीफ की है।

https://twitter.com/AnshumanSail/status/1571356774107852802?

Back to top button