राहुल गांधी ने नगा समझौते के बहाने PM मोदी को घेरा, कहा…

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और मुद्दा बनाया है नगा समझौते को। उन्‍होंने इस समझौते के अस्तित्‍व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मोदी देश के इकलौते पीएम हैं, जिनकी बातों का कोई मतलब नहीं होता है।

राहुल गांधी ने नगा समझौते के बहाने PM मोदी को घेरा, कहा...

राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट करते हुए लिखा, अगस्त 2015 में पीएम मोदी ने नगा संधि पर हस्ताक्षर के साथ इतिहास रचने का दावा किया था। अब फरवरी 2018 है और नगा संधि का कुछ पता नहीं है। मोदी जी देश के इकलौते पीएम हैं, जिनकी बातों का कोई मतलब नहीं है। आपको बता दें कि नगालैंड में अलगाववाद को खत्‍म करने की कोशिश के तहत चार अगस्‍त 2015 को केंद्र सरकार और नगा अलगाववादी संगठन एनएससीएन(आइएम) के बीच एक एतिहासिक शांति समझौते हुआ था। पीएम मोदी की मौजूदगी में नई दिल्‍ली स्थित उनके आधिकारिक आवास पर इस पर हस्‍ताक्षर हुआ था।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 साल पहले आतंकी हमले में घायल हुए CRPF जवान को दी बड़ी राहत

कई सालों तक चली वार्ता के बाद नगा समझौते पर सहमति बनी थी। एनएससीएन(आइएम) नेता टी. मुइवा ने समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा था कि अब रिश्तों का नया अध्‍याय शुरू हो रहा है। पीएम मोदी ने भी समझौते पर हस्ताक्षर होने को एतिहासिक क्षण बताया था। राहुल गांधी के ट्वीट का इशारा इस तरफ ही था।

राहुल गांधी पहले भी नगा समझौते को लेकर पीएम मोदी पर सवाल उठाते रहे हैं। साथ ही इससे संबंधित जानकारियां भी साझा करने की मांग करते रहे हैं। अब चूंकि नगालैंड में चुनाव होने वाले हैं तो एक बार फिर से यह मुद्दा गरमाने की कोशिश की जा रही है। वहीं अगर बात राहुल गांधी की करें तो कांग्रेस अध्‍यक्ष का पदभार संभालने के बाद वह और भी तेजी से सक्रिय हो गए हैं और विपक्ष पर उनके हमले भी बढ़ गए हैं। फिलहाल वह कई राज्‍यों में आगामी चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में व्‍यस्‍त हैं।

गौरतलब है कि नगालैंड में इसी महीने चुनाव होने हैं, जहां नगा पीपुल्स फ्रंट-लीड डेमोक्रेटिक गठबंधन सत्‍तासीन है। यह भाजपा द्वारा समर्थित है। नगालैंड के अलाव पूर्वोत्‍तर में त्रिपुरा और मेघालय में भी चुनाव होने वाले हैं।

Back to top button