RSS के खिलाफ, गलत बयान देकर बुरें फंसे राहुल गांधी, बीजेपी बोली-माफ़ी मांगें

राहुल गांधीकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी गलत बयानी से एकबार फिर विवादों में आ गए हैं। राहुल मंगलवार को वड़ोदरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, बीजेपी पर निशाना साधते हुए महिलाओं की स्थिति पर आरएसएस को आड़े हाथों लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन खुद ही लपेटे में आ गए। सभा को संबोधित करने हुए उन्होंने पूछा कि क्या आपने कभी शाखा में महिलाओं को देखा है? राहुल के ये सवाल पूछे जाने के बाद उनपर चौतरफा वार शुरू हो गया।

महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन ने राहुल से पूछा कि क्या वो महिलाओं का शरीर और कपड़ा ही देखते हैं। क्या वो सिर्फ वही देखते हैं कि महिलाओं ने क्या पहना है क्या नहीं पहना है।

जियो ग्राहकों के लिए आई बुरी खबर अब बंद हो जाएगी फ्री कॉलिंग

उन्होंने कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। आनंदीबेन ने राहुल से माफी मांगने को कहा है साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो गुजरात की महिलाएं एकजुट होकर अभियान चलाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को रही सही सीट भी गुजरात चुनाव में नहीं मिल पाएगी।

आनंदीबेन ने आगे कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बहन से पूछना कि क्या जिन शब्दों का प्रयोग राहुल ने किया है, क्या वो ठीक है, क्या आपको पसंद है?

राहुल ने मंगलवार को वड़ोदरा में कहा है कि आरएसएस की सोच पर ही भाजपा काम करती है। आरएसएस की नजर में जबतक महिलाएं चुप रहें कुछ बोलें न तब तक ठीक है, जैसे ही महिलाओं ने मुंह खोला कि वो चुप कराने में जुट जाते हैं। राहुल ने आगे कहा कि इनका मुख्य संगठन आरएसएस ही है। कितनी महिलाएं हैं उसमें? कभी शाखा में महिलाएं को देखा है शॉर्ट्स में? मैंनें तो नहीं देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button