राधिका बोलीं- सिर्फ शारीरिक ही नहीं ऐसे भी होता हैं बॉलीवुड में शोषण

हाल ही में जबरदस्त खुलासा करने के बाद एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने एक बार फिर खुलकर बोला है। उन्होंने एक चैट शो में कहा कि बॉलीवुड में शारीरिक शोषण नहीं बल्कि इन परेशानियाों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन राधिका ने इन सब बातों को बॉलीवुड जगत में आम बताया है…

बॉलीवुड में राधिका को बहुत सख्त मिजाज की एक्ट्रेस माना जाता है। उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड पर खुलकर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने उन बातों का जिक्र किया है जो उन्हें फिल्म जगत में बिल्कुल पसंद नहीं है।
राधिका ने बताया कि बॉलीवुड में शारीरिक ही नहीं मेंटली भी शोषण होता है। जैसे शूटिंग के दौरान लेट आना, शूटिंग के दिन बढ़ाना, अपने कॉन्ट्रेक्ट के खिलाफ जाना। ये सब भी शोषण का हिस्सा हैं।जो उन्हें पसंद नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी को इतनी जल्दी न नहीं कहती हैं।
बता दें कि राधिका एक शादीशुदा एक्ट्रेस हैं और उनके पति लंदन में रहते हैं। राधिका महीने में उनसे दो से तीन बार मिलने जाया करती हैं। इतना ही नहीं अगर उनको एक दिन का भी वीक ऑफ भी मिलता है तब भी वह पति से मिलने लंदन चली जाती हैं। लेकिन उनके साथ ऐसा एक बार ही हुआ है।
इससे पहले नेहा धूपिया के चैट शो ‘बीएफएफ विथ वोग’ में राधिका आप्टे एक्टर राजकुमार राव के साथ पहुचीं थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि साउथ की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर ने उनके पैर में गुदगुदी की। वह यह देखकर हैरान हो गई थी क्योंकि वे एक दूसरे को जानते तक नहीं थे। राधिका को गुस्सा आया और उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया।