अभी-अभी: खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां का हुआ एक और सनसनीखेज खुलासा…देखें ये विडियो

अपने को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां एक बार फिर से विवादों में हैं। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली पुलिस थाने में अपनी हरकतों को लेकर चर्चा में थीं, अब उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राधे मां मॉडर्न कपड़ों में नजर आ रही हैं। राधे मां के आस-पास कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है।खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां का हुआ सनसनीखेज खुलासा...देखें विडियो

आस-पास खड़े लोगों में राधे मां का खास भक्त टल्ली बाबा सफेद कपड़ों में नजर आ रहा है। अचानक राधे में नाचते हुए टल्ली बाबा के गोद में चढ़ जाती हैं। टल्ली बाबा उन्हें गोद में उठाकर अश्लीलता से भरा डांस कर रहा है। ऐसे में राधे मां भी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिनों पहले का है और इसकी लोकेशन मुंबई की बताई जा रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर राधे मां की खूब आलोचना भी हो रही है।  20 सेकंड के इस वीडियो में राधे मां में जहां टल्ली बाबा की गोद में हैं, वहीं बहुत से भक्त उनकी हौंसले को बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी रहे: वीडियो: ड्यूटी पर शराब पीकर थाने पंहुचकर इस पुलिस वाले ने की अजीबो हरकत

आपको बता दें कि राधे मां खुद को देवी का अवतार बताती हैं। राधे मां अपने पहनावों को लेकर भी विवादों में रही हैं। कई बार उनके छोटे कपड़ों में वीडियो और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। राधे में पर कुछ मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनकी छानबीन चल रही है।

https://youtu.be/PvxYlvPzwC0

Back to top button