R9 भोजपुरी चैनल पर धूम मचा रहे छठ के पारंपारिक गीत

शिल्पी राज की सुरीली आवाज पर करिश्मा विश्वकर्मा की शानदार अदाकारी

लखनऊ : भोजपुरी चैनलों की दुनिया में बहुत कम समय में अपने गानों के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला R9 भोजपुरी चैनल अब छठ के गानों को लेकर चर्चा में है भोजपुरी के परंपरागत गीत और देवी गीतों को लेकर जिस तरह से भोजपुरी के दर्शकों ने R9 भोजपुरी को अपना प्यार दिया है, उसी तरह से छठ के गीतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। यही कारण है कि छठ के गाने रिलीज होते ही गांव—गांव में बजने शुरू हो गए।

छठ का बहुत ही मधुर गीत ‘उगी हे आदित्य मल’ को अपनी सुरीली आवाज से शिल्पी राज ने सजाया है तो वही करिश्मा विश्वकर्मा ने इस गाने पर शानदार एक्टिंग की है। छठ का दूसरा गाना छठ करे चलेली गौरा पर भोजपुरी गीत की जानी-मानी अदाकारा चांदनी सिंह ने काम किया है छठ के परंपरागत गानों को आज के दौर में कैसे सजाया जाता है उसका एक नया अंदाज छठ मैया के वेलकम करें मे दिखता है इन दोनों गानों को शिल्पी राज ने ही आवाज दी है।

R9 भोजपुरी जब से आया है उसकी कोशिश यही है कि भोजपुरी गीत सभी विधाओं में साफ सुथरा कंटेंट भोजपुरिया भाइयों के लिए के लिए लाया जाये। यही कारण है कि कंटेंट लिरिक्स और म्यूजिक पर विशेष ध्यान दिया गया है भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों को ही आर नाइन भोजपुरी से जोड़ने की कोशिश की गई है आर नाइन भोजपुरी बहुत कम समय में अपने साफ सुथरा गानों के लिए चर्चा में है, और यही कारण है कि इस प्लेटफार्म से रिलीज हुए परंपरागत गीतों और देवी गीतों के बाद छठ के सभी गानों को अथाह प्यार और मोहब्बत भोजपुरिया समाज से मिल रहा है‌।

Back to top button