आर.टी.ए. दफ्तर में आने वाले लोगों को बड़ी राहत, पढ़िए पूरी खबर

अब लुधियाना के लोगों को आर.टी.ए. ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि अब आर.टी.ए. ऑफिस के कामकाज का तरीका बदलने लगा है। पुरानी पेंडेंसी वालों को भी एक बार ऑफिस आने के बाद दोबारा नहीं आना पड़ रहा है। आर.टी.ओ. ड्राइविंग लाइसेंस की पेंडेंसी लगभग खत्म कर दी गई है। आर.सी., परमिट व अन्य आवेदनों की मंजूरी के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
डॉ. पूनमप्रीत कौर की जब आर.टी.ए. सचिव पद से बदली हुई तो आर.टी.ए. कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस की पेंडेंसी करीब 10 हजार और आर. सी. व उससे जुड़े विभिन्न आवेदनों की पेंडेंसी 30 हजार से ज्यादा थी। आर.टी.ओ. ने अपने लॉग इन से नई आर.सी. के आवेदनों को मंजूरी दे दी है और अब परमिट संबंधी आवेदन क्लियर किए जा रहे हैं।
वहीं, इन दिनों जो आवेदन आ रहे हैं, उन्हें रोजाना मंजूरी दी जा रही है। आर.टी.ओ. ने सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उनके पास आने वाले सभी आवेदनों को वेरीफाई करके अप्रूव करें, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।





