अमरीका में पंजाबी की गोलियां मारकर हत्या

पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव अट्टोवाल निवासी 34 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह जज उर्फ गोपा की अमरीका में एक ट्रक चालक ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिवार व गांव में शोक की लहर है। 

निर्मल सिंह का बेटा गुरप्रीत सिंह जज उर्फ गोपा 2012 में अमरीका गया था, जहां वह ट्रक ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। गोपा अभी तक अविवाहित था। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को अमरीका में उसका किसी दूसरे ट्रक ड्राइवर से झगड़ा हो गया। 

तभी दूसरे ट्रक ड्रावर ने अपनी बंदूक से उसे 6-7 गोलियां मार दी। इससे गुरप्रीत सिंह गोपा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राीणों ने बताया कि मृतक की मां सुखविंदर कौर ने लंबे संघर्ष के बाद अपने दोनों बेटों को विदेश भेजा था। 

Back to top button