पंजाब: लोकसभा चुनाव को लेकर आप की अहम बैठक आज

लोकसभा को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से शुरू मिशन 13-0 को लेकर आज एक अहम बैठक चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे। बैठक का सभी विधायकों और प्रत्याशियों को निमंत्रण दिया गया है। बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी, जिसमें पार्टी की तरफ से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। 

Back to top button